फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल गिरने से जख्मी विशाल और आकाश को चौथे दिन आया होश

विज्ञापन
अस्पताल में भती आकाश सोनी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पोल गिरने से जख्मी विशाल और आकाश को चौथे दिन आया होश
विज्ञापन

डुमरियागंज में पोल टूटकर गिरने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे
डुमरियागंज। नगर क्षेत्र में पोल टूटकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए आकाश और विशाल को चौथे दिन रविवार को होश आ गया। नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट का पोल गिरने से बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए थे। लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है। दोनों भाइयों के होश में आने की खबर आई तो रोते-बिलखते परिजनों को तसल्ली मिली। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हाल में सुधार हो रहा है।
घायल युवकों के पिता अशोक सोनी ने बताया कि उनके बेटों को पहले लखनऊ स्थित केजीयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद में उन्हें मेदांता ले जाया गया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनके बेटों की हालत में कुछ सुधार हुआ है। शनिवार की रात विशाल और आकाश के होश में आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। हमारी दुआ ऊपर वाले ने सुन ली है, हमें पूरी उम्मीद है कि बेटे स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।
विज्ञापन

विधायक, भाजपा और सपा नेता ने युवकों का जाना हाल
डुमरियागंज। सपा विधायक सैयदा खातून सपा नेता रामकुमार चिंकू यादव, भाजपा नेता मधुसूदन अग्रहरि ने हॉस्पिटल पहुंचकर दोनों युवकों का हाल जाना और परिजनों को दिलासा दिया कि उनके बेटे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
विधायक ने घायल युवकों के इलाज में मदद का भी आश्वासन दिया। घायल युवकों के पिता अशोक सोनी ने बताया कि विधायक और उनके पति जहीर मलिक ने इलाज खर्च का डिटेल और दवाई के पर्र्चे के साथ आधार कार्ड की प्रति मांगी है। उन्होंने शासन से इलाज का खर्च दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

बदले जाएं ‘मौत’ के खंभे
भाजपा नेता व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार से बात की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने नगर क्षेत्र के सभी जर्जर खंभों को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज में अनेक स्थानों पर मौत के खंभे हैं, ऐसे खंभे तत्काल बदले जाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें