खुखुंदू। थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल और खुखुंदू चौराहे पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लेकर यह कार्रवाई की है।
खुखुंदू क्षेत्र के चकिया शुक्ल निवासी किशुन प्रसाद गांव पर मारपीट कर लिया था। वहीं खुखुंदू निवासी अंकित कुमार खुखुंदू चौराहे पर आपसी बाता कहीं को लेकर मारपीट कर लिया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि दोनों को मारपीट के मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है।