फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग बुझाने के उपायों की दी गई जानकारी

Sun, 28 Jun 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। लखनऊ में हुए अग्निकांड की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अस्पतालों, विद्यालयों में आग बुझाने के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में सीएचसी इटवा में अग्निशमन विभाग ने चिकित्साकर्मियों को शनिवार को आग लगने पर इस पर काबू बनाने के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को माॅकड्रिल करके उपस्थित चिकित्सकों और मौजूद लोगों को बताया और कहा कि अगर आगजनी की घटना होती है तो सबसे पहले संयम व धैर्य के साथ फायर ब्रिगेड व पुलिस प्रशासन को सूचना दें। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी के चालक को रास्ते की जानकारी देने व जरूरी सुविधाएं देने में सहयोग करें। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रयोग करके दिखाया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. संदीप द्विवेदी, फार्मासिस्ट खेमराज, बीसीपीएम शिवशंकर वरुण ओपी त्रिपाठी, फायरमैन अनिल कुमार, चालक अनिल कुमार यादव, फायरमैन अमरजीत, कर्मवीर, सुधीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें