फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूविन पोर्टल पर काम करने के बारे में दी जानकारी

Tue, 05 Mar 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें यूविन पोर्टल की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों को समय से कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुबोध चंद्र ने बताया कि 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से यूविन पोर्टल का उद्घाटन किया जाएगा। यह पोर्टल कोविड की तरह गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराएगा। कोविड टीकाकरण की भांति इस पोर्टल पर भी लोग बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए अपने मनपसंद जगह पर टीकाकरण के लिए बुकिंग कर सकेंगे और वहां पर पहुंच कर आसानी से टीकाकरण करा सकेंगे। इसके लिए सभी एएनएम को जनपद स्तरीय प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी एएनएम को पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण करने तथा टीकाकरण की पूरी जानकारी फीड करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा बैठक के दौरान एएनएम के कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान बीपीएम सूरज कुमार, बीसीपीएम राजकुमार, डीईओ सतीश श्रीवास्तव, एएनएम खुश्बू गुप्ता, मीना चौधरी, दीपिका आदि एएनएम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें