फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बड़े प्रश्न को लिखने में लगा समय, हुई कठिनाई

Tue, 05 Mar 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान और कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट, भूगोल, कृषि भौतिकी सहित अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षा हुई। परिक्षार्थियों ने बताया कि बड़े प्रश्नों को लिखने में समय लगा और कठिनाई हुई।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 13,273 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें से 662 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट में 3930 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 236 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने सिंहेश्वरी सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। इसके बाद ही परीक्षा कक्ष में भेजा गया।

गृह विज्ञान का पेपर बहुत ही अच्छा आया था। पेपर में घर को सजाने और संवारने की कला आदि प्रश्न आए थे। इस विषय में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

काजल, छात्रा

-

बहुविकल्पीय प्रश्नों ने कुछ परेशान किया। लेकिन अन्य प्रश्न बहुत अच्छे आए थे। सभी प्रश्न को आसानी से हल किया। बेहतर अंक हासिल होगा।

रानी प्रजापति, छात्रा

पर्यावरण, पारिवारिक पोषण, संसाधन प्रबंधन और बाल विकास पर प्रश्न आए थे। पेपर बहुत ही अच्छा था। समय रहते ही सारे प्रश्नों के उत्तर को उत्तरपुस्तिका में लिख ली।
विज्ञापन


नंदनी, छात्रा

गृहविज्ञान विषय के पेपर में बड़े प्रश्न को लिखने में समय लगा है। पेपर बहुत ही अच्छा था। सभी प्रश्न को समझने में कोई परेशानी नहीं हुई। इस विषय में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


शांति चौरसिया, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें