फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अग्निकांड की जानकारी देने में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

Wed, 10 Apr 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। तहसील के सभी लेखपाल एक से आठ अप्रैल के बीच अग्निकांड से प्रभावित किसानों से मिलकर उनके हुए नुकसान की जानकारी ऑनलाइन करा दें। जिससे समयानुसार उन्हें शासन से मिलने वाली सहायता राशि दिलाई जा सके। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार रवि यादव इटवा ने कहा कि एक से आठ अप्रैल तक के बीच अग्निकांड की कुल 15 घटनाएं हुई है। जिसमें कुल 251 किसानों के कुल 65.601 हेक्टेयर खेत जलने से प्रभावित हुए हैं। इन किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत शासन से अनुदान मिलने पर दिया जाना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें