फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रशिक्षण में दी गई शैक्षिक कार्यों के बारे में जानकारी

Sun, 19 Jul 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में आयोजित निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान और एनसीईआरटी संरेखित कक्षा चार की नई पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण में जनपद के एआरपी और नवाचारी शिक्षकों ने भाग किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षित ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता की ओर से सभी विकास खंड स्तर पर समस्त प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के नोडल श्रवण कुमार व सतीश कुमार धवन ने ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को बुनियादी साक्षरता, गणनात्मक दक्षता, अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान और एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों जो कि उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में संशोधन के साथ परिषदीय विद्यालयों में भेजी जा रही है, इनका प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में गणित शिक्षण के लिए जीआरआर, चार ब्लॉक मॉडल और कक्षा तीन की हिंदी की पाठ्य पुस्तक वीणा-एक और अंग्रेजी की संतूर के बारे जानकारी दी।
वरिष्ठ प्रवक्ता श्याम प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान भाषा, गणित के कौशल विकास, गतिविधि-आधारित शिक्षण और बाल केंद्रित शिक्षा पद्धति पर विशेषज्ञों की ओर से बताई गई विधियों को स्कूलों में अपनाने पर जोर दिया। वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी कुमार पांडेय, अनिल कुमार मिश्र, रामचंद्र मौर्य ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई शिक्षण विधाओं को बच्चों तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर इस प्रशिक्षण को ससमय प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संदर्भदाता एसआरजी अंशुमान सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव, ट्रेनर कल्पना व पुष्पेंद्र कुमार, महेंद्र यादव ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण का सफलता पूर्वक संचालन किया। इस दौरान डायट प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. प्रतिभा सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, फुरकान अहमद, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें