धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पलिया निधि के पंचायत भवन में शुक्रवार को गांव की समस्या के स्थानीय स्तर पर समाधान के लिए चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि गंगा मिश्र ने सरकार की ओर से संचालित मनरेगा योजना, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, स्वच्छता अभियान व अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पंचायत सचिव विमलकांत ने सरकार की ओर से संचालित आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं के विषय में जानकारी दी। बैंक की ओर से संचालित मुद्रा लोन एवं अन्य योजनाओं के विषय में राकेश कुमार ने जानकारी दी। चौपाल में उपस्थित सुभाष गुप्ता, रिंकू एवं लालचंद साहनी ने खरगौरा, कपिया राजित, हंसना, पलिया निधि में जल जीवन मिशन योजना में पानी सप्लाई के लिए खोदी गई सड़क का निर्माण न होने से नाराजगी जताई। संवाद