संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नवरात्र के चलते फलों के दाम बढ़ गए हैं। पूजन सामग्री सहित किराना से जुड़े सामानों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। पितृ विसर्जन के बाद बाजार में बुधवार से खरीदारी शुरू होगी। बाजार में भीड़ उमड़ने का अनुमान है। महंगाई की वजह से इस बार श्रद्धालुओं को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
फलों का रेट
फल एक सप्ताह पहले आज
सेव 140 100
केला 30 40
अनार। 100 120
पपीता 50 80
नारियल 40 60 रुपये पीस
चीकू 60 80
संतरा 80 100
नोट: बाजार के हिसाब से दामों में उतार चढ़ाव हो सकता है
सभी फलों का दाम किलो में हैं