डुमरियागंज। शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत भारतभारी के ग्राम चौकनिया में पूर्व में निर्मित दुर्गा माता मंदिर में मां दुर्गे की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा, मूर्ति मिलान एवं हवन तथा भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थापक बजरंगी सोनी ने बताया कि दिनांक तीन अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को कलश यात्रा, मूर्ति मिलाप एवं मूर्ति स्थापना किया जायेगा। 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार शाम पांच बजे हवन और विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। संवाद