फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुजुर्ग महिला की हत्या की वजह बनी अबूझ पहेली

Mon, 17 Jun 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कातिल कौन, कत्ल क्यों, इस सवालों में हर कोई उलझा

- पड़ोसी से विवाद नहीं, घर मेंं परिवार से रिश्ते अच्छे फिर हत्या की वजह क्या पुलिस ढूंढ़ रही जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर/ घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव निवासी वृद्ध अनारकली (65) हत्याकांड पुलिस और ग्रामीणों के लिए अबूझ पहेली जैसा दिख रहा है। किसी से विवाद नहीं, बेटे और बहू से अच्छे रिश्ते, जमीन का कोई मसला नहीं तो कत्ल क्यों हुआ और कातिल कौन हो सकता है, इस बात की स्थानीय लोगों में चर्चा थी। क्योंकि किसी का जान ले लेने के पीछे कहीं न कहीं बड़ी वजह जरूर होती है। जबकि, इस मामले में कुछ ऐसा नजर नहीं आ रहा है। पुलिस भी हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच में जुटी हुई है।
क्षेत्र के कठमोरवा गांव निवासी अनारकली के पति हरिलाल की मौत आठ वर्ष पहले हो गई है। पति के मौत के बाद अनारकली अपने दोनों बच्चों के साथ जीवन व्यतीत कर रही थी। अनारकली का बड़ा बेटा गोपाल (40) अपने दो बच्चों एवं पत्नी के साथ रोजी रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। छोटा बेटा रामचैन अपनी पत्नी को लेकर गांव पर मां के साथ रहता है। बीच-बीच में रोजगार के सिलसिले से मुंबई आता जाता रहता था। रामचैन की शादी दस वर्ष पूर्व हुई है। रामचैन के पास अभी कोई संतान नहीं है। संतान प्राप्ति के लिए रामचैन अपने पत्नी का इलाज गोरखपुर में डॉ. राधा जीना के यहा करवा रहा है। रामचैन रविवार को अपनी पत्नी को डॉक्टर से दिखाता है। इसीलिए वह दवा के सिलसिले में एक दिन पहले शनिवार को ही घर से गोरखपुर चला जाता है। और रविवार को इलाज कराकर शाम तक घर वापस आ जाता है। शनिवार को रामचैन पत्नी को लेकर गोरखपुर चला गया था और अनारकली रात में खाना खाने के बाद बरामदे में बिस्तर लगाकर अकेले सो गई थी। अचानक देर रात किसी ने घर पर अनारकली को अकेला पाकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


-

कातिल जान रहा था अकेली है वृद्धा

अनारकली घर पर अकेली है और रात में वह सपने मेें बड़बड़ती है, इस बात से सब वाकिफ थे। कातिल भी इस बात को भलीभांति जान रहा था। उसे जानकारी थी कि बेटा और बहू इलाज के लिए गोरखपुर गए हैं। ऐसे में इससे सुनहरा अवसर कोई और नहीं हो सकता है। उसने वारदात को अंजाम दे दिया। उसे यह भी पता था कि चीखने पर लोग जानेंगे कि वह सपने में बोल रही है। उसकी सोंच के अनुसार सब हुआ भी।
विज्ञापन


-

वारदात बता रहा कि क्रोधित था कातिल

वृद्ध महिला और बच्चे पर वार करके हत्या करना देना ऐसे ही व्यक्ति करेगा जो काफी क्रोध में हो। क्योंकि अवस्था देखकर कहीं न कहीं मन बदल जाता है। लेकिन इस मामले में देखा जाए तो जो बात सामने आ रही है। वह क्रोध की चरम सीमा के तरफ इशारा कर रही है। पहले महिला के गले पर पीछे से मारा गया है। जैसा की वह करवट के बल सो रही थी। पलट कर जब चीखी होगी तो पेट पर वार किया गया है। चार से पांच वार करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें