फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के ट्रक को नेपाल में जलाया

Mon, 16 Nov 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और नेपाल के तल्ख रिश्तों के बीच शरारती तत्व आग में घी डालने से पीछे नहीं है। करीब आठ दिन पहले भारत से केला लेकर गए ट्रक को कुछ युवकों ने दांग पहाड़ी के पास रोक कर आग लगा दी।
विज्ञापन


चालक-खलासी की भी बुरी तरह पिटाई की है। कई दिनों तक भागदौड़ के बाद इस मामले में नेपाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घर लौटकर चालक के घटना की जानकारी देने के बाद लोगों में गुस्सा है।

मधेसी संयुक्त मोर्चा ने इस घटना की निंदा की है। नेपाली सांसद अभिषेक शाह ने मामले से देश के उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।
बढ़नी क्षेत्र के धनौरा बुजुर्ग निवासी विनोद यादव की ट्रक टाटा 909 पर केला लेकर ड्राइवर सुखदेव यादव और खलासी मधवानगर निवासी उमेश यादव बीते आठ नवंबर को नेपाल के दांग जिले में गए थेे।
विज्ञापन


बाकायदा कृष्णानगर (नेपाल) के भंसार कार्यालय से भंसार भी कराया था। चालक के मुताबिक केला उतारकर लौटते समय नौ नवंबर को घोरही-लमही मार्ग पर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने यूपी का ट्रक देखकर उसका पीछा शुरू कर दिया।

 ट्रक रोकवाकर चालक-खलासी को नीचे उतार दिया और फिर उनकी पिटाई करते हुए ट्रक के डीजल से ही उसमें आग लगा दी। इस दौरान उन युवकों ने सीमा पर नाकेबंदी के लिए भारत सरकार को जिम्मेदार बताते हुए गाली-गलौज की और आइंदा माल न लाने की धमकी भी दी।

 ट्रक चालक किसी तरह वहां से निकलकर थाने में पहुंचकर घटना की सूचना दी। कई दिनों भागदौड़ के बाद दांग पुलिस ने 11 नवंबर को अज्ञात युवकों के खिलाफ ट्रक जलाने का मुकदमा दर्ज किया। दो दिनों तक चालक-खलासी को रोककर नेपाल पुलिस पूछताछ करती रही।

डरे-सहमे चालक ने शनिवार को यहां पहुंचकर घटना की जानकारी दी। युवकों का हुलिया पहाड़ी क्षेत्र जैसा था। उनका कहना था कि भारत सरकार ने सीमा पर नाकेबंदी कराई है, जिससे नेपाल में डीजल-पेट्रोल और अन्य सामान नहीं आ रहे हैं। ऐसे में भारतीयों को भी यहां आकर पैसा नहीं कमाने देंगे।

 बहरहाल, इस संबंध में वाहन स्वामी विनोद यादव के मुताबिक कई दिनों की कोशिशों के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। जल्द ही वह जिला प्रशासन से मिलकर मामले से अवगत कराएंगे, ताकि बॉर्डर उस पार माल ले जाने के दौरान वाहनों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
नेपाली सांसद ने की घटना की निंदा
नेपाल के कृष्णानगर क्षेत्र संख्या पांच से सांसद और मधेसी संयुक्त मोर्चा के नेता अभिषेक शाह ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सीमा पर नाकेबंदी के लिए भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराने पर भी आपत्ति जताई।

साथ ही इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। सांसद के मुताबिक साठ लाख नेपाली नागरिक रोजी-रोटी के लिए वर्षों से भारत में सम्मान से रहते आ रहे हैं।

ऐसी घटनाओं से दोनों देशों के संबंध और खराब होंगे। सीमा पर नाकेबंदी सरकार ने नहीं मधेसी संयुक्त मोर्चा ने की है। यही हाल रहा तो भारत के ट्रांसपोर्टर्स नेपाल में पेट्रोल-डीजल जैसे आवश्यक सामान की आपूर्ति देने में भी हिचकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें