नगर पंचायत बढ़नी से अध्यक्ष पद से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील अग्रहरि के जीत के बाद खूशी मनाते लोग
सिद्धार्थनगर। जिले के 11 निकायों और नौ नगर पंचायतों में हुए चुनावों में निर्दलियों का पलड़ा भारी रहा है। सभासद की 185 सीटों और नगर पंचायतों की 135 सीटों पर हुए चुनावों में कुल 124 सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया है। दोनों नगर पालिका परिषद के 50 वार्डो में भाजपा ने 15, सपा ने चार और बसपा का एक प्रत्याशी जीता, जबकि 30 निर्दलीय प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहे। नगर निकायों में भाजपा के 31, सपा के आठ प्रत्याशी जीते, जबकि 94 निर्दलियों ने जीत हासिल की। संवाद