फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर बढ़ी चौकसी, हर व्यक्ति-वस्तु की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नवरात्र और ईद को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है। बृहस्पतिवार को सीमावर्ती इलाके में थानों की पुलिस और एसएसबी की ओर से संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीमा पार हर आने और जाने वाले व्यक्ति और वस्तु की चेकिंग की गई। अलीगढ़वा बार्डर पर एसडीएम और सीओ की अगुवाई में चेकिंग की गई। इसके अलावा बढ़नी बार्डर पर एसएसबी के जवान मुस्तैद नजर आए। हर व्यक्ति और वाहन की जांच करते हुए देखे गए।
सुरक्षा को देखते हुए भारत- नेपाल सीमा पर स्थित अलीगढ़वा बार्डर पर सीओ सदर विश्वजीत शैार्यान, एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य और कोतवाल संतोष कुमार तिवारी फोर्स के साथ बाॅर्डर पर पहुंचे। यहां बाॅर्डर पर जांच करने के साथ ही कस्बे में मार्च किया। संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें