फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरदह पर बढ़ी निगहबानी... सीसी कैमरे से नजर

Thu, 02 May 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
68 किलोमीटर सीमा पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा
विज्ञापन

एसएसबी, स्थानीय पुलिस और सीसी कैमरे से मॉनिटरिंग शुरू
लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीमा पहरा हुआ तेज
नियमित पेट्रोलिंग के साथ 22 सीसी कैमरे से हो रही है लाइव मॉनिटरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सरहद पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाॅर्डर पर मौजूदा समय में सुरक्षा का तीन स्तरीय घेरा काम कर रहा है। सुरक्षा एजेंसी और संबंधित थाने की पुलिस नाकों और पगडंडियों पर पेट्रोलिंग करके नजर रख रही है, वहीं सीसी कैमरे से बॉर्डर हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम से सरहदी इलाके में होने वाले हर मूमेंट और आने-जाने वालों की गतिविधियों को देखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसी के लोग सीमा पार से हर आने वालों की चेकिंग कर रहे हैं। उनके वाहन और झोला व बैग की तलाशी ले रहे हैं। जिससे लोकसभा चुनाव में सीमा पार से आकर कोई संदिग्ध माहौल को खराब न हो सके।
लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बाॅर्डर सुरक्षा व्यवस्था लगातार बढ़ाई जा रही है। स्थानीय थानों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पेट्रोलिंग नियमित और सुबह और शाम हो रही है। कोई संदिग्ध नजर से बचकर न निकल सके। इसके लिए 68 किलोमीटर सीमा पर 22 आधुनिक मॉडल के सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे दूर तक और स्पष्ट कवरेज हो सके। सीसी कैमरों की डिवाइस को पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नेपाल से लगने वाली जिले के 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली है और बिना किसी रोकटोक के दोनों देश के लोग आते-जाते भी हैं। बाॅर्डर पर तस्करी भी जगजाहिर है। हालांकि बाॅर्डर पर सख्ती बढ़ने के बाद नेपाली शराब और अन्य सामान पकड़े जाने लगे हैं। लेकिन सीसी कैमरे के लग जाने से निगरानी और बेहतर हो गई है।

कैमरे का रिकाॅर्ड भी देखा जाएगा
सुरक्षा से जुड़े लोगों के मुताबिक बाॅर्डर पर लगे सीसी कैमरे में रिकार्डिंंग की क्षमता ठीक है। नियमित तो मॉनिटरिंग की ही जा रही है। लेकिन घुसपैठ व अन्य मामला सामने आने के बाद उसी फुटेज के सहारे संबंधित व्यक्ति को ट्रेस करके पुलिस बाद में भी कार्रवाई कर सकेगी। इसलिए सीसी कैमरे को लगाया गया है।

हर वाहन और व्यक्ति की हो रही जांच

मुख्य मार्गों पर तो हमेशा एसएसबी और स्थानीय थाने की पुलिस की संयुक्त टीम जांच कर रही है। इसमें बढ़नी, खुनुवां और ककरहवा बार्डर पर विशेष नजर रखी जा रही है। क्योंकि इस बाॅर्डर से चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। कोई रुपये या अन्य सामान को इधर से अधर लेकर न जाने पाए, इसे देखते हुए हर वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। वाहनों के नंबर और वाहन स्वामी का नाम भी नोट किया जा रहा है।

बाॅर्डर सक्रिय है चेकपोस्ट
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के ठोठरी, कपिलवस्तु, बजहा, मटियरिया, ठकुरापुर, नरकुल, लालपुर, ककरहवा, खुनुवां, कोटिया, महला और बढ़नी में चेक पोस्ट बना है। इसमें मटियरिया चार और ठकुरापुर में छह अन्य पर आठ-आठ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें 90 जवान तैनात हैं।

बाॅर्डर इलाके के थानाध्यक्ष रख रहे नजर
नेपाल सीमा से जिले के छह थाना क्षेत्र के लगे हुए हैं। इसमें लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, चिल्हिया का कुछ हिस्सा, शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना नेपाल बार्डर को छूता है। बाॅर्डर पर थानेदारों और बीट पुलिस और दरोगा की नजर रख रहे हैं। वह नियमित बाॅर्डर पर जाकर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 12 चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। सभी पर जवान तैनात किए गए हैं और हमेशा अलर्ट मोड में हैं। सीसी कैमरे लगाए हैं, उसके जरिए भी नजर रखी जा रही है। जिससे कोई संदिग्ध न आ सके।
-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें