बढ़नी रेलवे स्टेशन पर सफाई करते एसएसबी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुरुवार को एसएसबी जवानों ने बढ़नी स्टेशन परिसर पर साफ-सफाई की। उप निरीक्षक गोविंद लाल की अगुवाई में डेढ़ दर्जन जवानों ने वैशाली कांस्ट्रक्शन सीपीडब्लूडी के दर्जनों लोगों को साथ लेकर बढ़नी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म व पीछे सड़क व कैंपस की सफाई की।
रेल यात्रियों को स्वच्छता की महत्ता बताते हुए स्टेशन पर साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान को सफल बनाने में एसआई गोविंद लाल, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, कांस्टेबल हल्को खाई, एलटी खुम, अश्विनी कुमार, रवि कुमार, किशोर कुमार, पाटिल योगेश, जितेंद्र, बाघ देवी दास, योगेश, सी.राम ताप, हुसैन, सौरभ, हुसैन मनौवर के साथ सीपीडब्लूडी के प्रमुख गुड्डू राय की टीम ने योगदान दिया।
वहीं स्टेशन अधीक्षक जीएन त्रिपाठी, स्टेशन सफाई कर्मचारी दिलीप कुमार, बुधना देवी, नगर पंचायत के सभासद सतीश शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई। साफ-सफाई के दौरान स्टेशन प्लेटफार्म पर कूड़े के अलावा कई शराब की बोतलें मिलना चर्चा में रही।