संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र की पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेले में 104 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दी गईं।
वर्तमान में मौसम में तेजी से परिवर्तन होने के कारण खराश, खांसी के साथ ही फंगल इन्फेक्शन के मरीजों में इजाफा हुआ है। इसके साथ-साथ गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगस संक्रमण तथा जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों का इलाज किया गया।
पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 33 मरीजों की जांच कर जरूरी दवाएं दीं। पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 32 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉक्टर सबीहा मलिक ने 39 मरीजों का इलाज किया और निशुल्क दवाई दी।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि शुद्ध पेयजल व संतुलित भोजन स्वास्थ्य के जरूरी है। इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ, अंबुज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, लैब इंचार्ज अश्वनी अग्रहरि, अमित तिवारी, मनोज मिश्रा मौजूद रहे।