फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खांसी, फंगस संक्रमण के साथ जोड़ों में दर्द के बढ़े मरीज

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिस्कोहर में रोगियों की जांच करते डाॅ. एससी शर्मा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 102 लोगों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दी गईं।
वर्तमान में मौसम में तेजी से परिवर्तन होने के कारण खांसी व खराश के मरीजों में इजाफा हुआ है। इसके साथ-साथ गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगस संक्रमण तथा जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों का इलाज किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 30 मरीजों का जांच कर जरूरी दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या के द्वारा मेले में 28 लोगों व पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक के द्वारा 44 लोगों का इलाज कर दवाई दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि शुद्ध पेयजल व संतुलित भोजन स्वास्थ्य के बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ, अंबुज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, अश्वनी अग्रहरि, अमित तिवारी, मनोज मिश्रा मौजूद रहे।
जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 12 मरीजों का हुआ उपचार : डुमरियागंज। नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इसमें 12 मरीज अस्पताल पर इलाज कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें