धेंसा। क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 19 मरीज का इलाज किया गया। इनमें अधिकतर मरीजों को बुखार, स्किन, सर्दी जुकाम की समस्या रही।
जन आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया। फार्मासिस्ट राजेश कुमार ने बताया कि इस समय गर्मी हो रही है। अचानक मौसम में बदलाव हो रहा है। सतर्क रहें, कोई परेशानी हो तो डॉक्टर को दिखाएं। इस दौरान फार्मासिस्ट राजेश कुमार चौधरी एवं राम प्रताप सिंह उपस्थित रहे
जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 10 मरीजों की हुआ इलाज ः डुमरियागंज। नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इसमें 10 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें त्वचा रोग, जुकाम, बुखार व हड्डी जोड़ दर्द रोग के मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों ने उन्हें दवा वितरित की। जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में डाॅ. बीके सिंह ने मरीजों और उनके तीमारदारों को सलाह दी कि भीषण गर्मी में सभी लोग खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। इस दौरान डाॅ. राम किशोर प्रजापति, पवन श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र तिवारी मौजूद रहे।