फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुखार, खांसी व अस्थमा के बढ़े मरीज

Mon, 04 Dec 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर व बिजौरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। रविवार को तीन पीएचसी पर कुल 113 मरीजों का इलाज कर आवश्यक दवाएं दी गईं। पीएचसी बिजौरा से दो मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


पीएचसी तरहर में मौजूद डॉ. बीके सिंह ने 35 मरीजों का जांच कर जरूरी दवाएं देने के साथ ही सुझाव दिया। बताया कि इस समय बढ़ते ठंड के कारण बुखार, खांसी, जुकाम, जोड़ों का दर्द व अस्थमा के मरीजों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में मौजूद डॉ अनुराग मिश्रा ने कुल 25 मरीजों को जांच कर जरूरी औषधियां वितरित किया।
पीएचसी बिजौरा में उपस्थित डॉ हनुमंत लाल मिश्रा ने स्वास्थ्य मेला में 53 मरीजों का जांच कर दवाएं दी गई। रवि प्रकाश व शिव लाल को घुटने की समस्या होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान अंबुज श्रीवास्तव, अजय पांंडेय, शत्रुघ्न निषाद, मनोज मिश्रा, लल्ला प्रसाद, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार,आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें