फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टोंटी-पाइप का काम अधूरा साफ पानी का बढ़ा संकट

Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिल्हिया। जोगिया ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेहुड़ा, सेहुड़ी और पलिया में जल जीवन मिशन शक्ति के तहत गांवों के सभी घरों तक शुद्ध पेयजल की सप्लाई अभी तक चालू नहीं हो पाई है। गांव में बन रहे वाटर ओवर टैंक का निर्माण दो वर्ष से अधर में है।
टंकी तो बना दी गई है, लेकिन गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। कहीं पाइपलाइन बिछने के बाद गड्ढे नहीं भरे गए। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का सपना अभी अधूरा है। अगर जलापूर्ति शुरू होती तो करीब तीन हजार की आबादी को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेहुड़ा में दो करोड़ की लागत से वाटर ओवर हेड टैंक और पाइपलाइन और लोगों के घरों पे टोंटी लगाए जाने का कार्य किया जाना है। यह कार्य 2023 से लेकर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक आधा काम ही हो पाया है। वहीं, इस विभाग के अनुसार धन राशि नहीं मिलने पर कार्य अधूरा है। ग्रामवासी बृजेश मिश्र, जितेंद्र मिश्र, धीरेंद्र मिश्र, रामविलास, अमीर, गणेश, जितेंद्र, सुमंत मिश्रा, कमलेश आदि ने बताया की पलिया गांव में अभी तक पूरी तरह पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। इससे शुद्ध पेयजल जल पीने का सपना अधूरा दिखाई है।
ग्राम पंचायत सेहुड़ा के संदीप मिश्र ने बताया कि सेहुड़ा गांव में पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन अभी तक गड्ढे नहीं भरा गया। इससे लोगों को आने-जाने दिक्कत हो रही है। लगभग दो साल से काम हो रहा है, अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
ग्राम पंचायत सेहुड़ा टोला सेहुड़ी के रहने वाले रामवृक्ष ने कहा कि सेहुड़ी गांव में पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई है। कहीं-कहीं टोटियों का कनेक्शन निकाल दिया गया है। लगभग दो साल से कार्य हो रहा हैं अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे शुद्ध पेय जल सपना ही है।
विज्ञापन

सेहुड़ा टोला पलिया के मधुर श्याम मिश्र ने बताया कि ओवर हेड टैंक का बाउंड्रीवाल बनना शुरू हुआ तो लग रहा था, सबके घरों में शुद्ध पेयजल की सप्लाई होगी। शुद्ध पानी मिलेगा, लेकिन अभी तक पानी नहीं पहुंचा। दो साल से ऊपर हो गया। आधा अधूरा कार्य होने के बाद कार्य बंद कर दिया गया अभी तक गांव में पूरी पाइपलाइन नहीं बिछाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें