फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में तैयारी अधूरी ट्रेड रूट पर लगा ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरहवा। भारत सरकार के आदेश के अनुसार ककरहवा बॉर्डर ट्रेड रूट के उद्घाटन के लिए बृहस्पतिवार को पूरी तरह से तैयार था। लेकिन, नेपाल के तरफ से कोई तैयारी न होने के कारण बृहस्पतिवार को माल वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो सका। इसके कारण व्यापारियों में निराशा देखने को मिली।
वित्त मंत्रालय के आदेश पर भारत-नेपाल सीमा ककरहवा का ट्रेड रूट बृहस्पतिवार को शुरू होने वाला था और माल वाहनों का आवागमन होना था, जिससे आयात निर्यात को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह था, लेकिन नेपाल की तरफ से कोई आदेश न आने से ककरहवा बॉर्डर का ट्रेड रूट बृहस्पतिवार को संचालित नहीं हो सका, जिससे स्थानीय व्यापारियों में निराशा छा गई।
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा पर व्यापारियों के साथ निरीक्षक अरविंद नेगी तथा सोनौली कस्टम के ईडीआई सर्विस सेंटर इंचार्ज मोहित कुमार ने ककरहवा के व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक कर व्यापारियों के साथ जरूरी कागजात के बारे में बताया।
विज्ञापन

ककरहवा कस्टम निरीक्षक अरविंद नेगी ने व्यापारियों को बताया कि बॉर्डर पर गेट बन रहा है, जिससे अभी गाड़ियों को आने जाने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
इस संबंध में नेपाल के भंसार कार्यालय के इंचार्ज निरीक्षक बल बहादुर श्रेष्ठ ने बताया कि नेपाल सरकार की तरफ से अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे व्यापारियों का सामान इस रूट से नहीं जा सकता है। नेपाल सरकार का आदेश मिलने पर ट्रेड रूट के लिए मालवाहक अवागमन चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें