फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप-छांव का रहा मौसम, गर्मी में पसीने से तरबतर हुए लोग

विज्ञापन
शहर में चेज धूप में दुपट्टे से चहरा व सिर को ढक कर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। रात में बरसात होने के बाद भी दिन में सूरज की तपिश और उमस से हर कोई परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से उमसभरी गर्मी में लोगों को सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सूर्य की तीखी धूप के साथ बादलों की आवाजाही रही, लेकिन गर्मी से लोगों की हालत खराब हो गई। इस बीच तेज धूप से लोग झुलसते रहे। न्यूनतम तापमान 28.8 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक चार दिन बाद तापमान में गिरावट के साथ बारिश की संभावना है। तपिश और उमस के चलते शरीर से पसीना नहीं रूक रहा है। तापमान कम होने के बाद भी गर्मी से लोगों का दम निकल रहा। तमाम प्रयास के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। एसी भी ठंडक नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें