फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन

Wed, 15 Mar 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञान संग्रहालय में बच्चों को जानकारी देते डा. ​विवेक म​​णि त्रिपाठी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार की तरफ से आकांक्षी जिलों में बच्चों को विज्ञान एवं तकनीक की जानकारी देने की योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान संग्रहालय खोला गया है। केंद्र से आई टीम की मौजूदगी में विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के दो कक्ष में विज्ञान संग्रहालय (साइंस म्यूजियम) स्थापित किया गया है। प्रधानाचार्य रामनवल सिंह का कहना है कि इस संग्रहालय के माध्यम से बच्चों का तकनीकी विकास संभव होगा, इससे उन्हें पुस्तकों के अतिरिक्त प्रयोगात्मक जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि यहां लाए गए मानव कंकाल के माध्यम से बच्चों का ब्लड सर्कुलेशन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही यहां उपलब्ध माइक्रोस्कोप से सूक्ष्म से सूक्ष्म वस्तुओं को देखने की जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय टीम में शामिल विवेक मणि ने बताया कि देश के 75 आकांक्षी जिलों में शामिल इस जिले समेत 16 जिलों में ऐसे संग्रहालयों को क्रियान्वित करने की योजना बनाई है। इस विज्ञान संग्रहालय के माध्यम से स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए जैव प्रौद्योगिकी शिक्षा में योगदान मिलेगा। साथ ही इसका उद्देश्य उन्हें जैव प्रौद्योगिकी और संबंधित क्षेत्रों में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आकर्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें