डुमरियागंज क्षेत्र के मझारी मोहल मयकोहल मे पंचायत भवन का उद्घाटन करते पूर्व विधायक राघवेंद्र प्
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक क्षेत्र के मझारी मोहाल मय कोहल में शुक्रवार की देर शाम पंचायत भवन का उद्घाटन पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर व सिलापट से पर्दा हटाकर किया।
इस मौके पर अखंड रामायण एवं संगीतमय पाठ का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवन का उद्घाटन होने के बाद लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो पाएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, बीडीओ खुनियांव राकेश कुमार त्रिपाठी, ग्राम प्रधान विमल यादव, चंद्रजीत यादव, मनोज मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद