फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इटवा में पेयजल परियोजना का उद्घाटन

Fri, 22 May 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। विकास खंड इटवा के ग्राम परसोहन में बृहस्पतिवार को ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना के तहत निर्मित पेयजल परियोजना का उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉ. द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या रहती थी, लेकिन अब इस योजना के माध्यम से हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम परसोहन में स्थापित यह परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है, जिससे लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा तथा जलजनित बीमारियों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, आवास, शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें