फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर निकायों की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

Mon, 06 Apr 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद के नगर निकायों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में संचालित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से सड़क निर्माण, नाली सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए।
स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नगर निकायों में नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में लापरवाही जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, इसलिए कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जहां कहीं समस्या हो, उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। खराब एटीएम वाटर यूनिटों को तत्काल ठीक कराने तथा पाइपलाइन की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में नगर निकायों की आय बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कर वसूली को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे नगर निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव, सभी अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें