फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जांच में युवतियों को भगाने का आरोपी पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो युवतियों के बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जोगिया थाने से फरार मुख्य आरोपी अब्दुल और एक पीड़ित युवती को एसएसबी की 50वीं वाहिनी ने नेपाल सीमा पर पकड़ लिया है। जवानों ने दोनों को थानाध्यक्ष रामाकांत यादव से संपर्क करके उन्हें सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अब्दुल नेपाल के खैरा गांव का रहने वाला है, और जोगिया में चाऊमीन बेचता था। वह दो युवतियों को कुछ दिनों पहले बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी एसएसबी के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया।
एसएसबी की 50वीं वाहिनी बढ़नी की डी कंपनी के प्रभारी सहायक कमांडेंट उमेश जाधव ने बताया कि कि बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी अब्दुल और युवती नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी एसएसबी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान जवानों ने गहन पूछताछ की और सही जवाब न दे पाने और सही कागजात नहीं दिखा पाने के कारण दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अब्दुल के खिलाफ पहले से ही थाने में मामला दर्ज है। पुलिस अब अब्दुल से पूछताछ कर रही है, और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें