लोगों ने दोनों युवकों को हटाकर मामला शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद मोहित गुप्ता घर से चाकू लेकर आया और गुस्से में दिनेश के पेट में घोप दिया। भाई को चाकू मारता देख दिनेश के पिता गोपाल व भाई सुरेश व अवधेश दौड़े तो उन सबको भी चाकू से मारकर घायल कर दिया। दिनेश की पत्नी प्रियंका पति के पेट से आंत बाहर निकला देख दहाड़ मारकर रोने लगी।
पुलिस मौके पर पहुंच मोहित गुप्ता भोला गुप्ता व विनोद गुप्ता पुत्र शंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दिनेश के पेट में लगे चाकू को बाहर निकाल सीएचसी ले गई हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने एम्बुलेंस से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज भेज दिया।
वहां पर स्थिति नाजुक देख दिनेश को एम्बुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि घायल दिनेश का उपचार गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। तीन युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।