डुमरियागंज। क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबाड़ा सेठबाबा में मंगलवार की रात अंजुमन ऊरूज मातम के तत्वाधान में कदीमी तरही शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इसमें अंजुमनों के मातमी दस्ते ने सारी रात नौहा-मातम किया।
तरही शब्बेदारी के कार्यक्रम का आगाज शकील अहमद गुडडू ने कलाम पाक की तिलावत की। इसके बाद इमाम सैय्यदे सज्जाद के ताबूत की शबीह का जुलूस निकाला गया। ताबूत की जियारत के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पडा। इसके बाद मर्सियाख्वानी हैदरे कर्रार और उनके सहयोगी ने की। मजलिस को जाकिरे अहलेबैत अजीम हैदर ने संबोधित करते हुए इमाम जैनुल आब्दीन (सैय्यदे सज्जाद) अलैहिस्सलाम पर यजीदी लश्कर की तरफ से किए गए जुल्मों सितम और शहादत पर बयान किया।
इमाम सज्जाद की शहादत का जिक्र सुनकर सभी अकीदतमंद रो पडे़। मजलिस के बाद अंजुमनों के नौहा-मातम का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें अंजुमन उरूज मातम की तरफ से मुंबई से आए मशहूर नौहा खां जहीर अब्बास ने कई दर्द और गमनाक नौहे पढे़।
क