भारतभारी। इटवा थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी एक युवक ने मुंबई में अपनी पत्नी को पहले एसिड पिला दिया। इसके बाद भी मौत नहीं हुई तो गला दबाकर मार डाला। मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, लड़की के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी मोहम्मद हनीफ की 20 वर्षीय पुत्री खुर्शीदा की शादी जून 2024 को इटवा थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी अब्दुल कय्यूम के बेटे इस्माइल के साथ हुई थी। इस्माइल मुंबई के वसई में बहन के परिवार के साथ में रहता था।
शादी के बाद इस्माइल काम काज के सिलसिले में पुणे चला गया। एक माह पहले इस्माइल गांव आया और अपनी पत्नी को साथ में लेकर पुणे चल गया। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर में इस्माइल ने अपनी बहन के साथ मिलकर पत्नी खुर्शीदा को जबरदस्ती एसिड पिलाया और दरवाजा बंद करके चला गया दो घंटे बाद आया तो देखा पत्नी जिंदा है तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मोहल्ले वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमे पता चला कि पहले एसिड पिलाया फिर गला दबाकर हत्या कर दी। खुर्शीदा के भाई कुन्नन की तहरीर पर मुंबई पुलिस हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर इस्माइल व उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया। शव को भाई कुन्नन को सौंप दिया गया।ल