फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन दिनों में 30 स्कूली वाहनों का कटा चालान

Sat, 19 Oct 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर स्कूलों में चल रहे वाहनों का चेकिंग अभियान तेज हो गया है। परिवहन विभाग ने पिछले तीन दिनों में 30 स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं होने पर व कागज अधूरा होने से चालन काटा गया। एआरटीओ सुरेश कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डुमरियागंज, इटवा, बढ़नी क्षेत्र में अनधिकृत संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में डुमरियागंज थाना क्षेत्र में चार वाहन, ढ़ेबरूआ थाना क्षेत्र में दो वाहनों का चालान किया गया।
जबकि शुक्रवार को बर्डपुर, मोहाना, ककरहा क्षेत्र में स्कूल वाहनों के विरुद्ध किए गए चेकिंग में दो स्कूल बस फिटनेस फेल, परमिट फेल और अन्य अभियोग में, एक स्कूल बस गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल की बिना पंजीयन के संचालित पाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें