फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारें, निस्तारण में लापरवाही मंजूर नहीं

Tue, 27 Oct 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सीएम डेशबोर्ड की रैकिंग सुधारने के निर्देश दिए हैं। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिन विभागों के मानक सी और डी श्रेणी में हैं, उनमें प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि डीएम ने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित मानकों की नियमित समीक्षा और निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए विभागीय कार्यों में अपेक्षित सुधार लाना जरूरी है। जिन मानकों पर प्रदर्शन कमजोर है, उन पर विशेष ध्यान देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत निर्धारित समय सीमा पार कर डिफॉल्टर की श्रेणी में लंबित नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद मिलने वाले असंतुष्ट फीडबैक पर भी ध्यान दिया जाए। इसके लिए अधिकारी संबंधित शिकायत की वास्तविक समस्या का समाधान करें।
सभी जिला स्तरीय अधिकारी विभागीय मानकों और शिकायतों के निस्तारण की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और आईजीआरएस की रैंकिंग में सुधार के लिए पूरी गंभीरता से काम करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें