सिद्धार्थनगर। पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में इंडियन मेडिकल कॉलेज भी आगे आया है। एसोसिएशन के बैनर तले शहर में शनिवार को डॉक्टरों ने बैठक की। सभी ने सेंट्रल प्रोक्टेक्शन ऑफ डाक्टर एक्ट लागू करने की मांग की। डॉक्टरों के जिला अध्यक्ष डॉ. एमपी कसौधन ने कहा कि इस तरह का अपराध से डॉक्टरों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार डॉक्टरों का केंद्रीय संरक्षण प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को चिन्हित कर उन्हें शीघ्र कठोर से कठोर सजा दी जाए। इस दौरान सचिव डॉ. विमल कुमार द्विवेदी, डॉ. एके तिवारी, डॉ. नसीम खान, डॉ. एके झा, डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, डॉ. तरनुम नसीम, डॉ. उजैर अतहर, डॉ. अब्दुल खान, डॉ. मोहसिन, डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, डॉ. शलोनी उपाध्याय, डॉ. आरफीन अतहर मौजूद रहीं। संवाद