फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 निर्वाचन अधिकारी अनुपस्थित, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
10 निर्वाचन अधिकारी अनुपस्थित, वेतन रोका
विज्ञापन

लोहिया कला भवन में प्रशिक्षण में गैरहाजिर थे सभी
संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए आयोजित प्रशिक्षण में 10 सहायक निर्वाचन अधिकारी अनुपस्थित थे। इन सभी से सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। सभी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोहिया कला भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रशिक्षण में 10 सहायक निर्वाचन अधिकारी अनुपस्थित थे। इस बिंदु को सीडीओ एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक पंचायत चुनाव पुलकित गर्ग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने गैरहाजिर निर्वाचन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है, इनमें निर्माण खंड-दो इंडो नेपाल बॉर्डर लोनिवि के अवर अभियंता चंद्रप्रकाश दुबे, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी कार्यालय के सहायक चकबंदी अधिकारी त्रिपुरारी प्रसाद, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक विजय कुमार मिश्र शामिल हैं। इनके अलावा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता दिग्विजय नारायण पांडेय, अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रकाश बहादुर गौतम, कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक लल्लन प्रसाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी गर्जन राम, सहायक चकबंदी अधिकारी सुदामा प्रसाद भारती, अपर जिला सहकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप अग्रहरि, मत्स्य अधिकारी कुुलदीप सक्सेना से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनके वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। सीडीओ ने बताया कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें