फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में दिखें अनजान तो पुलिस को दें सूचना : थानाध्यक्ष

विज्ञापन
डिडई थाना में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
गांव में दिखें अनजान तो पुलिस को दें सूचना : थानाध्यक्ष
विज्ञापन

शिवनगर डिडई थाना में हुई ग्राम प्रधानों की बैठक
पथरा। शिव नगर डिड़ई थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष ने अपराध रोकथाम के लिए ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। इस दौरान गांव की सुरक्षा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में ग्राम प्रधानों से अपील की। अनजान लोगों की सूचना तत्काल थाने पर देने का सुझाव दिया।
थानाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने ग्राम में अपराध और अपराधियों के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के बारे में बताया। सभी को उच्च अधिकारीगण से प्राप्त आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हर घर कैमरा, चौराहों गांव में प्रवेश होने वाले रास्तों पर लगवाने के लिए भी सुझाव दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि ग्राम सुरक्षा समिति का गठन करवाएं और अगर कोई ऐसा अपरिचित व्यक्ति जो काफी समय से गांव में रह रहा हो और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगे तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। एसओ ने कहा कि ठंड का समय आ गया है, ऐसे में चोरी होने की आशंका बढ़ जाती है। ग्राम प्रधान भी सुरक्षा के अहम कड़ी है। इसलिए अगर कोई अनजान व्यक्ति बार- बार गांव में आता है और उसकी गतिविधि संदिग्ध लगे तो तत्काल सूचना दें। जिससे समय रहते कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसआई धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, राजकिशोर यादव, कपिलमुनि राय, ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद खालिद, अखिलेश चौधरी, अनिल कुमार, अरुण और राम मिलन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें