फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापूजा में हुआ बवाल तो कमेटी के अध्यक्ष पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
पुलिस लाइंस के सभागार में बैठक करते आईजी आशुतोष कुमार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
‘दुर्गापूजा में हुआ बवाल तो कमेटी अध्यक्ष पर होगी एफआईआर’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दहशरा पूजा के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। विसर्जन के दौरान कोई बवाल हुआ तो कमेटी के अध्यक्ष पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसलिए कमेटी के अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें। यह बात आईजी आशुतोष कुमार ने शनिवार को पुलिस लांइस सभागार में संवाददाताओं से कहीं।
उन्होंने कहा कि पूजा में डीजे पर प्रतिबंध को लेकर कोर्ट की ओर से जारी दिशा निर्देश का पालन किया जाएगा। आदेशों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि अक्सर मूर्ति विसर्जन के दौरान कमेटी के जिम्मेदार गायब रहते हैं। केवल युवा ही इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं। इससे विवाद की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए कमेटी के अध्यक्षों का दायित्व है कि मौके पर मौजूद रहें और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम को संपन्न कराएं। इस दौरान कोई अराजकता होती है तो कमेटी के अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र के मूर्तियों को देखे। वहां की स्थिति जाने और बीट आरक्षी को निर्देश दें कि वह भ्रमण करते रहें। इस दौरान एसपी विजय ढुल, एएसपी मायाराम वर्मा, आईजी के पीआरओ देवेंद्र दत्त मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
डीजे के आवाज से हुई मौत तो दर्ज होगा हत्या का केस
पुलिस विभाग की माने तो नए नियम के तहत यह निर्देश है कि कार्यक्रम स्थल पर डीजे बज रहा है या फिर तेज आवाज में चल रहा है। इससे किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है और शिकायतें मिलती है तो संबंधित के खिलाफ हत्या तक की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-----------
सीबीसीआईडी करेगी अंजली के मौत की जांच
एक सवाल पर आईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि मोहाना में हुई शिक्षिका अंजली की मौत के मामले की जांच सीबीसीआईडी के हाथों में सौंप दी गई है। मामला सदन में उठने के बाद शासन की ओर से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

---
कोतवाली का निरीक्षण किया
बांसी। शनिवार को आईजी आशुतोष कुमार ने बांसी कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। कोतवाली भवन के चारों तरफ साफ-सफाई का जायजा लेते हुए पौधरोपण की समीक्षा की। साथ ही साथ उन्होंने पूरे कोतवाली परिसर की स्वच्छता पर प्रसन्नता जताते हुए और भी अधिक ध्यान देने को कहा। आईजी आशुतोष कुमार ने कोतवाली के मेंस परिसर, इंस्पेक्टर आवास, आरक्षी आवास, आरक्षी बैरक, आरक्षी हॉस्टल तथा कोतवाली के विवादित भूखंड का भी मुआयना किया। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें