फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस के नियमित ठहराव की हो व्यवस्था तो मिले सहूलियत

Mon, 09 Mar 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ में रोडवेज बस उचित ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना का सामना करना पड़ रहा है। बसें आती हैं और जगह-जगह सड़क पर ही यात्रियों को छोड़कर चली जाती हैं।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ क्षेत्र लगभग सैकड़ों गांव के लोग यहां से दिल्ली, बनारस, बलरामपुर, मुंबई, लखनऊ आदि महानगरों सहित जिले में आदि कस्बों में आते-जाते हैं। नगर सहित क्षेत्र वासियों को जाने-आने के मात्र एक रेलवे स्टेशन ही साधन हैं। अगर रोडवेज स्टेशन बने या फिर बस के उचित ठहराव का स्थान तय हो तो यात्रियों को कुछ राहत मिले।
मुख्यालय के साथ ही नेपाल बाॅर्डर के केंद्र में पड़ने वाला शोहरतगढ़ तहसील सबसे बड़ा कस्बा है। यहां स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में नेपाल के लोगों का आवागमन होता है, लेकिन रोडवेज की बसों का स्थाई ठहराव न होने के कारण यात्रियों को विवश होकर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

बस स्टेशन नहीं होने से यात्रियों के ठहरने, बैठने समेत बसों के आवागमन की जानकारी नहीं मिल पाती है, कस्बे में ठहराव का स्थान निर्धारित नहीं होने से गोरखपुर, सिद्धार्थनगर व बढ़नी की तरफ आने वाले रोडवेज बस के चलते शोहरतगढ़ कस्बे अक्सर जाम लग जाता है। विधायक विनय वर्मा के प्रयास से स्वीकृति तो मिल गई है। जमीन का सीमांकन हो गया है, लेकिन अभी तक बनने कवायद शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें