फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय से शाम को संचालित हो रोडवेज तो छात्रों को भी मिले सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- प्रतिदिन 150 से अधिक छात्र प्राइवेट वाहन से जाते है विश्वविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से शाम को जिले के लिए किसी भी रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से छात्रों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे छात्रों परेशानी उठाने के साथ ही दोगुना किराया भी देना पड़ता है।
छात्रों ने बताया की दो बजे के बाद विश्वविद्यालय से रोडवेज बस का संचालन नहीं होता है। जबकि विश्वविद्यालय के बाॅर्डर के नजदीक होने से नेपाल के यात्री भी मुख्यालय जाने के लिए आते है। ऐसे में शाम के समय बस नहीं मिलने से प्राइवेट ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। मुख्यालय से अलीगढ़वा की दूरी 23 किमी है, लेकिन प्राइवेट वाहनों से दो जगहों पर ऑटो बदलना पड़ता है। इससे किराया दोगुना से अधिक लग जाता है। ऑटो चालक अलीगढ़वा से बर्डपुर का 40 रुपया किराया लेते है। जबकि बर्डपुर से मुख्यालय का भी प्राइवेट किराया 40 रुपया है। वहीं सरकारी बस का किराया 35 रुपया है, इससे छात्रों को दोगुना किराया देना पड़ता है। छात्रों ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद कोई वाहन नहीं मिलता है। इससे परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बोले छात्र
निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। जबकि समय से वाहन भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में रोडवेज की बस संचालित होने से छात्रों सहित अन्य यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-अभय तिवारी, छात्र
-
बॉर्डर क्षेत्र होने से दोनों देश के यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। जबकि विश्वविद्याालय से भी डेढ़ से दो सौ छात्र निजी व प्राइवेट वाहनों से आते-जाते हैं। ऐसे में बस का संचालन होने से सुविधा मिलेगी।
- रितेश शुक्ला, छात्र


सुबह के समय बस का संचालन होता है। शाम के समय में बस संचालित करवाने की तैयारी की जा रही है, जल्द ही बस संचालित कर दी जाएगी।
-वीके गंगवार, एआरएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें