लोटन ब्लॉक परिसर में एडीओ कापरेटिव यूनुस अंसारी को मांग पत्र सौपते भाकियू कार्यकर्ता।
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की लोटन ब्लॉक इकाई की ओर से शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक परिसर में पंचायत की गई। साथ ही बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। मांगें पूरी नहीं होने पर महापंचायत की चेतावनी दी। ब्लॉक अध्यक्ष छेदी प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेंशन पशुशेड, बकरी शेड पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाए। इस दौरान इसके युवा ब्लॉक अध्यक्ष इलियास अहमद, संतराम गुप्ता, पटेश्वरी चौधरी, विक्रम, रामधारी, रामकुमार, कुलदीप, दशरथ, पिंटू, ओमप्रकाश गुप्ता, दुसाली देवी, प्रमीला, रहमत अली, नूरजहां आदि मौजूद रही।
उधर, भाकियू अंबावता ने डुमरियागंज तहसील परिसर में किसान पंचायत लगाई। इसमें किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया। इसके बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। संगठन के बस्ती मंडल प्रभारी सुभाष तिवारी ने कहा कि शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं के निस्तारण में अनदेखी कर रहा है। इस दौरान सुदामा प्रसाद, यार अली, शालिक राम चौधरी, संजय यादव, संतराम चौहान, इस्लाम, ओम प्रकाश, कपिल देव चौधरी, सालिक राम चौरसिया आदि मौजूद रहे।