सिद्धार्थनगर। इटवा थाना परिसर में रविवार को इटवा थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि यदि किसी ने त्योहारों अथवा अन्य खुशियों के अवसर पर फायरिंग नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोग लाइसेंस के निलंबन के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी अथवा चेहल्लुम आप सभी लोग पुरानी परंपराओं को कायम रखते हुए नयी परंपरा कायम नहीं करेंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल तिवारी, ओम छापडिय़ा, कृष्णा मिश्र, आशीष श्रीवास्तव, वसीउल्लाह, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद