सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास रविवार को दोपहर में सवारी बैठाने के विवाद को लेकर दो ऑटो रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। कुछ देर के बाद दोनों जमकर मारपीट करने लगे। इस बीच बस अड्डे पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों चालकों को पकड़कर पूछताछ कर शांतिभंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी नगर राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी पक्ष के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद