फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जर्जर सड़क बने तो शहर के लोगों को मिले लाभ

Sat, 07 Mar 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मंडी से स्टेशन और सिंहेश्वरी मंदिर तक जाने वाली सड़क का हाल
विज्ञापन

लोडेड वाहनों के आवागमन से टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है सड़क, बदहाल

सिद्धार्थनगर। शहर के नवीन मंडी से होते हुए रेलवे स्टेशन और सिहेंश्वरी मंदिर तक जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस सड़क के मरम्मत की स्वीकृति के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से प्रतिदिन जर्जर सड़क से लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। इससे लोगों में निराशा व्याप्त है। लोगों का कहना है कि टूटी सड़क पर जगह-जगह बिखरी गिट्टियों के चलते दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।

शहर के थरौली से नवीन मंडी होते हुए गोबरहवा रेलवे क्राॅसिंग तक लगभग एक किमी लंबी सड़क वर्तमान में टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह टूट कर गड्ढों में बदल चुकी सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। इसी सड़क से होकर नवीन मंडी में सब्जी और फल लेने के लिए प्रतिदिन आने जाने वालों को सांसत झेलनी पड़ती है। वहीं, सिहेंश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु और रेलवे स्टेशन तक आवागमन करने वाले यात्रियों को भी हिचकोले खाते गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने सड़क मरम्मत का प्रस्ताव शासन में भेजा था। इसके बाद शासन से 11 नवंबर 2025 को 910 मीटर लंबी थरौली पक्की सड़क से लोधपुरवा होते हुए गोबरहवा रेलवे क्राॅसिंग तक की सड़क के मरम्मत के लिए 47.28 लाख रुपये स्वीकृति मिली थी। साथ ही इस कार्य पर प्रथम किस्त 16.55 लाख रुपये आवंटित भी हो गया है। इसके बावजूद चार माह बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में निराशा है।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर का कहना है कि सड़क मरम्मत कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संबंधित ठेकेदार को जल्द कार्य शुरू कराते हुए समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-

बदहाल सड़क से दूर-दराज तक करते है यात्रा
शहर के सिद्धार्थ तिराहा और स्टेशन रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से बचने के लिए वाहन चालक नवीन मंडी मार्ग से ही लोटन मोहाना तक आवागमन करते हैं। इस सड़क के जर्जर होने से उन्हें भी सांसत का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि मुख्य मार्ग से नवीन मंडी तक जाने वाला मार्ग भी टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गया है। इसमें कुछ हिस्सा में नगर पालिका द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन शेष भाग जो नवीन मंडी द्वारा निर्मित हुआ था, वह क्षतिग्रस्त हाल में पड़ा है। जिससे राहगीर प्रतिदिन दुश्वारियां झेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें