बांसी तहसील में तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते भाकियू। स्रोत विज्ञप्ति
बांसी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में मासिक बैठक कर किसानों की समस्या के समाधान पर चर्चा की।
इसमें दनियापार गांव के खलियान घूर गड्ढे पर आजतक अतिक्रमण नहीं हटाया जाना, नरकटहा एवं जनियाजोत का सीमांकन बार-बार ज्ञापन देने के बाद न किए जाने, ग्राम बगहवा कोमर की पैमाइश किए जाने, ग्राम तेजगढ़ में चंद्रशेखर आजाद पार्क से निकली नाली को ठीक किए जाने सहित तमाम किसानों की समस्या के निदान की मांग की। इस दौरान तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव को सौंपा गया।
मांगें पूरी नहीं हाेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, देवेन्द्र मिश्र, सूर्य नरायन यादव, रामकुमार यादव, राधेरमण मौर्य, गिरधारी आदि मौजूद रहे। संवाद