अंबेडकर सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
घटतौली होने पर पेट्रोल पंपों पर होगी कार्रवाई
सिद्धार्थनगर। डीएम ने जिले के पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर आने वाले ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। डीजल-पेट्रोल की सही नाप करें और किसी भी दशा में घटतौली न करें। घटतौली होने पर पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल लेने वाले उपभोक्ताओं के साथ विनम्रतापूर्ण व्यवहार किया जाए। जनपद में यदि किसी पेट्रोल पंप पर घटतौली या अन्य किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होगी तो उसकी जांच कराकर संबधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम उमाशंकर, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र के साथ पेट्रोल पंपे के मालिक और प्रबंधक मौजूद रहे।