फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा के 10 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आठ की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा के 10 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आठ की सेवा समाप्त
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में 30 अक्तूबर को एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण हादसे में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में एंबुलेंस सेवा के 10 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में इन आरोपियों के नाम जोड़ दिए गए हैं। सेवा प्रदाता कंपनी ने आठ कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है।
एंबुलेंस सेवा के नोडल अफसर डॉ. शेषभान गौतम ने बुधवार को प्रबंधन के अधिकारियों, तीन एंबुलेंस चालकों व गाइड के खिलाफ जोगिया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पहले से दर्ज केस में इन लोगों का नाम बढ़ा दिया।
विज्ञापन

जोगिया थाना क्षेत्र के करौदा मसीना में 30 अक्तूबर सुबह कार की चपेट में आने से मंगल प्रसाद (58) की मौत हो गई थी। घटनास्थल पर परिजन ने 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस की प्रतीक्षा की, लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो वे टेंपो से घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पहले एंबुलेंस के चालक ने बताया कि डीजल नहीं है, जबकि दूसरी एंबुलेंस स्टार्ट ही नहीं हुई। इंतजार के दौरान ही मरीज ने दम तोड़ दिया। इस कारण मैनेजर सहित तीनों एंबुलेंस वाहनों के कर्मचारियों को दोषी माना गया है। इस मामले में मृतक मंगल प्रसाद के पुत्र संतराम ने थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जोगिया कोतवाल दिनेश सरोज ने बताया कि एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीबीके एवं ईएमआरआई का प्रबंधन करने वाले जनपद स्तर के तीन अधिकारियों सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर सौरव पांडेय, ईएमई राहिल सिद्दीकी एवं अरविंद गौतम, रीजनल मैनेजर अनुराग पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन एंबुलेंस वाहन के चालक रूपेंद्र यादव, ईएमटी राजेश कुमार, चालक राम विनेश चौधरी व ईएमटी दीपचंद, चालक कमलेश कुमार व ईएमटी गोपाल रस्तोगी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश हुई कार्रवाई
अमर उजाला में प्रकाशित खबर चालक बोला नहीं है डीजल, घायल ने तड़प तड़प कर तोड़ दिया दम... का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि सेवा प्रदाता कंपनी के 10 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सेवा प्रदाता कंपनी ने इस मामले आठ कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें