फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कोहरा कम हुआ तो एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा पारा

Mon, 01 Jan 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बुद्ध वन बिहार पार्क  में झुला झुलते बच्चे 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में तीन दिन बाद कोहरा कम हुआ तो लोगों को राहत मिली। दिन में धूप नहीं हुई, लेकिन कोहरा कम होने के कारण दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। कोहरा साफ होने से वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई, क्योंकि बीते तीन दिन तक घना कोहरा छाया हुआ था।
विज्ञापन

अधिकतम 16.2 एवं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 15.3 एवं न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा स्थिर हो गई है, जबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के कारण आसमान साफ हो गया है। कोहरा कम होने के कारण दिन में ठंड का असर कम हुआ। यहीं कारण रहा कि तीन दिन तक घना कोहरा में सूना रहने वाले बीएसए ग्राउंड में 50 से अधिक खिलाड़ी क्रिकेट खेलते नजर आए।
रेलवे स्टेशन पर अलाव बुझी हुई थी, जबकि संयुक्त जिला अस्पताल के इमरजेंसी में मरीज व उनके परिजन अलाव की आंच पर हाथ सेंकते नजर आए। इसी प्रकार शहर के कई स्थानों पर लोगों ने खुद ही अलाव जलाया, जबकि घरों में रूम हीटर, ब्लोवर व गीजर के सहारे लोग ठंड कम कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान स्थिर रहेगा। दिन के तापमान में मामूली वृद्धि होगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें