फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होंगे देवी के दर्शन, भक्तों का लगेगा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से होंगे देवी के दर्शन, भक्तों का लगेगा तांता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नवरात्रि में पंचमी शुक्रवार को दुर्गा पूजा पंडालों में प्रतिमाओं के मुख के अनावरण के साथ ही देवी के दर्शन शुरू हो जाएंगे। दुर्गा पूजा पंडालों में रौनक बढ़ गई है। सुबह और शाम समिति के सदस्य आदिशक्ति की स्तुति कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में आकर्षक ढंग से दुर्गा पूजा पंडालों में सजावट की गई है। प्रतिमाएं पंडाल में विराजमान हो चुकी हैं। पंचमी के शुभ मुहूर्त में प्रतिमाओं के पट खुल जाएंगे तो भक्तों की टोली देवी का दर्शन व उपासना करने पहुंचेंगी। पंडालों के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं, जबकि श्रद्धालु पंडाल में फलाहार वितरित कर रहे हैं। वहीं, शहर के श्री सिंहेश्वरी मंदिर, शोहरतगढ़ के पल्टा देवी मंदिर, जोगिया के योगमाया मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में पहले भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है। नवरात्रि व्रत रहने वाले भक्त सुबह-शाम भगवती का दर्शन अर्चन करने पहुंच रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडालों के पास सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद हैं, जबकि बड़े पंडालों के पास महिला सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें