फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भवतियों को चिह्नित कर उनकी निरंतर माॅनिटरिंग करें

Sat, 04 Apr 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर खुनियांव ब्लॉक के ग्राम रमवापुर कली, बांसी ब्लॉक के पशुपतिनगर, नरकटहा तथा जोगिया ब्लॉक के मसिना में निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गर्भवतियों को चिह्नित कर उनकी माॅनिटरिंग करने और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने गर्भवतियों के रजिस्टर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सैम-मैम बच्चों के रजिस्टर को देखा और पोषाहार के वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि वीएचएसएनडी दिवस में गर्भवतियों की गोदभराई, अन्नप्राशन और पोषाहार का वितरण कराएं।
आंगनबाड़ी और आशा को निर्देश दिए कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवतियों और बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा और गर्भवती जांच और टीकाकरण से छूटने नहीं चाहिए। ग्राम रमवापुर कली, विकास खंड खुनियांव में डीएम ने गर्भवतियों की गोदभराई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें