फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, लोगों का दिनचर्या प्रभावित

Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों का मौसम बदल दिया है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं ने सूरज की तपिश कम कर दिया है। इसकी वजह से पूरे दिन ठंड से लोगों को कंपकंपी छूट रही है। ठंड से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

सूरज निकलने के बावजूद धूप बेअसर साबित हो रहा है। पछुआ हवा से गलन बढ़ने के कारण ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से ठंड पड़ रही है। बुधवार को सात से नौ किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने शहर को कंपा के रख दिया। शहर में बुधवार को पछुआ के प्रभाव से कोहरा कम हो गया, लेकिन हवा के चलते गलन का अहसास होता रहा। दोपहर में कोहरा हटने पर सूरज के दर्शन भी हुए, लेकिन उसका असर बेअसर रहा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते शहर के मुख्य बाजारों में आम दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही।
बाजारों में दुकानों के आगे लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते रहे। पिछले तीन दिनों से गलन बढ़ने की वजह से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सुबह जरूरी काम से निकले लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले, लेकिन कांपते नजर आए। शाम ढलते ही लोग घर में दुबक गए और सड़कें सूनी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें